फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजेश कुमार खंड प्रधान और स्वराज सिंह बने सचिव

Fri, 12 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का त्रिवार्षिक ब्लॉक प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया, जो अगले तीन वर्षों तक कार्य करेगी। राजेश कुमार (पब्लिक हेल्थ) को खंड प्रधान और स्वराज सिंह (बिजली विभाग) को सचिव बनाया गया है। 
अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में कैशियर सतपाल पांचाल (अध्यापक), उप-प्रधान संतोष (नगरपालिका विभाग), सह-सचिव विष्णु दत्त (पर्यावरण विभाग), प्रेस सचिव राजकुमार (नगरपालिका विभाग) और ऑडिटर बलकार (शिक्षा विभाग) बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा शीशपाल शर्मा, गोपाल दास, नरेश कुमार, धनपत और रोशन लाल को आमंत्रित सदस्य बनाया गया। इस प्रकार कुल 12 सदस्यीय ब्लॉक कमेटी का गठन हुआ।
नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है। संगठन कर्मचारियों के अधिकारों और मांगों को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में कर्मचारी हितों की रक्षा पहली प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें