कैथल। दिनभर बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सोमवार को कड़ाके की सर्दी रही। सर्दी की वजह से लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकले। दिन का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शीतलहर के चलते पिछले एक सप्ताह से सर्दी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं 22 व 23 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। ये मौसम फसलों के लिए अनुकूल है। गेहूं की फसल में सर्दी से अच्छी बढ़वार होगी और सिंचाई भी जल्दी नहीं करनी पड़ेगी। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश से फसलों में एक सिंचाई की पूर्ति हो गई जिससे किसानों का सिंचाई का भी खर्च बचा है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह तक मौसम परितर्वनशील रहेगा। 22 व 23 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।