कैथल। सेंधमारी के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जम्मू एवं कश्मीर के पैर पुरा जिला कुपवाड़ा निवासी अशफाक अहमद व उल्फत मजीद के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरीशुदा नकदी भी बरामद की है।
सोमवार को दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए गए, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा निवासी शमशुद्दीन खटाना की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में चोरी का केस दर्ज हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने परिवार के साथ फेरी लगाकर गर्म कपड़े बेचने का काम करता है। 10 जनवरी को सुबह वह परिवार के साथ मकान को ताला लगाकर अपने काम पर चले गए थे। दोपहर के समय जब वह घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। जहां कमरे में रखे लोहे के बक्से का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति नकदी चुरा कर ले गया था।