फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर पशुओं की समस्या

विज्ञापन
48-कैथल। यहां कर लू आराम.............शहर से बेसहारा पशुओ को हटाने की मांग को लेकर दूसरे दिन जब जीवन रक्षक दल - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले भर की सड़कों पर लगभग चार हजार से अधिक पशुओं को हटवाने की मांग को लेकर जीवन रक्षक दल का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर बाद भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने धरनास्थल पर पहुंच कर आश्वासन दिया कि वे सीएम से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाएंगे। इसके बाद 21 सदस्यीय कमेटी डीसी से भी मिली। डीसी ने भी आश्वासन दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही सभी गोशाला समितियों की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर करीब 800 से 900 के बीच गोवंश मौजूद है। हर गली, चौक, चौराहों व मुख्य सड़कों पर पशु विचरते हैं। रात को तो सड़कों पर पशुओं की संख्या ज्यादा रहती है। जिससे रात के समय गुजरने वाले वाहन चालकों को सड़कों पर काबिज इन पशुओं से ज्यादा खतरा रहता है। इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जान जा चुकी है।
इसी समस्या के समाधान के लिए जीवन रक्षक दल के सदस्यों ने लगातार दूसरे दिन भी मंगलवार को धरना दिया। जिसमें कई संगठनों ने उन्हें समर्थन भी दिया। मंगलवार को धरना स्थल पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने सभी सदस्यों से बात की और जीवन रक्षक दल ने 21 सदस्यीय कमेटी बनाई। उन्होंने सीएम से मिलकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद 21 सदस्यीय कमेटी डीसी प्रदीप दहिया से मिली। डीसी ने भी आश्वासन दिया कि वे इसके लिए गोशाला समितियों की बैठक बुलाकर समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन

जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू डोहर ने बताया कि बुधवार को 21 सदस्यीय कमेटी राज्यमंत्री कमेलश ढांडा व विधायक लीला राम को भी ज्ञापन देगी। मंगलवार को धरने में संस्था के प्रधान राजू डोहर, उप प्रधान शीतल भारद्वाज, महासचिव राजकुमार, प्रदीप क्योड़क मीडिया प्रभारी, सचिन धमीजा, नरेंद्र शर्मा, ज्ञानचंद भल्ला, सुरेंद्र अरोड़ा, राम सिंह कयोडक इत्यदि मौके पर मौजूद रहे।

49-कैथल। शहर में न्यू करनाल रोड पर बैठे हुए बेसहारा पशु।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें