संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अग्रवाल युवा सभा कैथल की महिला इकाई द्वारा आयोजित बैसाखी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा प्रीति ने नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की संगीत अध्यापिका मनीषा को निर्णायक के रूप में नियुक्त किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अग्रवाल युवा सभा की ओर से जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों खुशी, प्रीति, तमन्ना और जसविंदर को उपहार व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जाट हाई स्कूल समिति के प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि सिंह ढुल और कोषाध्यक्ष बलकार नैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, दलवीर कैरो, महावीर राविश, राजपाल गुहना, सन्नी चौसाला और महावीर कुंडू भी मौजूद रहे।