फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जयंती पर आंबेडकर को किया नमन

Wed, 15 Apr 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पूंडरी। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को जगह-जगह आयोजन हुए। कार्यक्रमों में लोगों ने डॉ. अांबेडकर को नमन कर उनके कार्यों और आदर्शों को याद किया।

ग्राम रसीना में बूथ संख्या 90 पर आयोजित कार्यक्रम में पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों के साथ बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और न्याय का मार्ग दिखाया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके विचारों को जीवन में अपनाकर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक है। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश को मजबूत आधार दिया है, जिससे हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं।
विज्ञापन


विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें