फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंदिर में हुई शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 22 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सावन माह के दूसरे सोमवार को कलायत के श्री कपिल मुनि मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंदिर में हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सवेरे से ही हवन यज्ञ की शुरुआत हो गई। यज्ञ के पूरा होने के पश्चात सभी श्री विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूरा हुआ।

आयोजन के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के भजनों का गुणगान कर माहौल को शिवमय बना दिया। मुख्य यजमान विकास शर्मा ने बताया की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से जारी था। रविवार को सभी विग्रहों की नगर यात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी संजय शास्त्री और अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। अब इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। अन्य दिनों की तुलना में मंदिर में भारी भीड़ मौजूद रही। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ भोले बाबा

का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें