फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु का गुणगान करने से दूर होंगे दुख : जमना पुरी

Mon, 04 Sep 2023 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेक्टर 20 स्थित सामुदायिक केंद्र में निष्काम कपिस्थल गो सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को कथा वाचक महामंडलेश्वर स्वामी जमना पुरी महाराज हरिद्वार वाले ने ब्रदीनाथ मंदिर की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कलयुग हमें हमेशा प्रभु का गुणगान करना चाहिए। प्रतिदिन भगवान का नाम जपने से मानव के सभी दुख दूर होंगे। वहीं, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में भी श्री मद्भागवत कथा चौथे दिन दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर आठवीं शताब्दी में बनाया गया था। मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित है। बद्रीनाथ का मौसम खुशगवार नहीं होता है इसलिए यहां का मंदिर वर्ष के कुछ माह में खुलता है। इसके अलावा, बद्रीनाथ में कुछ अन्य प्राचीन मंदिरों, गुफाओं और तालाबों की भी यात्रा की जा सकती है। इस मौके पर बहादुर सैनी, राजीव गुप्ता, गोपाल गर्ग, जगदीश, राजेंद्र सीवन वाले, सुरेश किच्छानिया, शमशेर शर्मा, रामलाल कप्पू, जगदीश कौलिया, जोगिंद्र घोघवाले, डीडी बंसल, कृष्ण, सुरेंद्र भारद्वाज, गौतम बंसल, संजय जौली, सुभाष, शिव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें