कलायत। कलायत के गांव बात्ता के प्रदीप राणा को प्रकृतिक खेती की राह अपनाने पर राष्ट्रीय किसान दिवस पर प्रगतिशील किसान सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में मिला।
इस दौरान विश्वविद्यालय के वीसी डा.बीआर कंबोज के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान मौजूद रहे। उन्हें जिला कैथल के पुरुष किसान के तौर पर सम्मान के लिए निमंत्रण दिया गया था।
प्रदीप राणा तीन वर्ष से प्रकृति खेती की राह पर हैं। उन्होंने बताया कि खेती को नई दिशा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने जो कदम उठाए हैं उससे थाली जहर मुक्त खाने से मुक्त होगी। वर्तमान में खेतीबाड़ी करते समय रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग हो रहा है। प्राकृतिक खेती इस प्रयोग को रोकने का काम करेगी। संवाद