फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत में 34 घंटे बाद बहाल हुई बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
43-कलायत क्षेत्र में तूफान के कारण खेतों में ढहे बिजली के पोल - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। कलायत क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर करीब 34 घंटे के बाद बिजली व्यवस्था बहाल हुई। बरसात और तूफान के कारण 33 केवी बिजली सब स्टेशन की सप्लाई से संबंधित छह पोल ढह जाने के कारण रविवार सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए एसडीओ अजय कुमार की अगुवाई में बिजली कर्मियों की कई टीमें, हाईड्रा मशीन और दूसरे आधुनिक उपकरणों के जरिये निरंतर कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

स्वयं एसडीओ प्रभावित क्षेत्र में डेरा डाले रहे। उन्होंने बताया कि बिजली के पोल ढह जाने के कारण संपूर्ण कलायत नगर, पिंजूपुरा, शिमला, रामगढ़ पांडवा और कौलेखां की बिजली सप्लाई बंद हो गई। खराब मौसम के कारण बिजली को बहाल करने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मुख्य रूप से बिजली खंबे कृषि क्षेत्र में ढहे। दलदल जमीन पर बिजली पोलों को खड़ा करना कठिन कार्य था। बावजूद इसके बिजली निगम उप मंडल अभियंता अजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता, फोरमैन, लाइन मैन और दूसरे कर्मी संजीदगी से बिजली बहाली अभियान में लगे रहे। बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद करीब 34 घंटे में बिजली ठीक करने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें