फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बात्ता की मुख्य गली में फैला तालाब का पानी

Mon, 12 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सजुमा रोड से गांव को जाने वाली मुख्य गली में जमा कीचड़ व गंदा पानी‎
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत। बात्ता गांव की नाथवान पट्टी स्थित तालाब की निकासी न होने के कारण ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। तालाब का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सजूमा रोड की मुख्य गली में जमा हो गया है, जिससे राहगीरों को घुटनों तक पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी एडवोकेट सुल्तान सिंह गोल्डी, जगदीश और सुभाष ने बताया कि गर्मियों में किसान इस पानी का उपयोग खेतों में कर लेते हैं, लेकिन सर्दियों और बरसात में तालाब भर जाने और निकासी के अभाव के कारण गंदा पानी घरों और गलियों में घुसने लगता है। बस स्टैंड से गांव को जोड़ने वाली इस व्यस्त गली में जलभराव के कारण चारों ओर बदबू फैल गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, कई एकड़ में फैले इस तालाब के पानी की स्थायी निकासी न होने से यह समस्या हर साल गंभीर रूप धारण कर लेती है। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग को कीचड़ मुक्त करने और जल निकासी के लिए तुरंत पुख्ता इंतजाम किए जाएं।बीडीपीओ रितु ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की परेशानी दूर करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर जल्द ही पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें