फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारियों को पुलिस ने हटाया

विज्ञापन
Police removed the employees sitting on the dharna - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
बिजली बोर्ड प्रांगण में पिछले लगभग 20 दिनों से ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा बैठक की जा रही है। कर्मचारी इस बैठक के माध्यम से एसडीओ सीवन के भेदभाव व पक्षपात पूर्ण रवैए और गलत नीतियों के विरोध में रोष व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

वीरवार को कर्मचारियों व एसडीओ की इस तनातनी के बीच एक नया मोड़ आया। जब बैठक कर रहे कर्मचारियों को पुलिस ने आकर वहां से हटा दिया। पुलिस वालों का कहना था कि एसडीओ सीवन ने शिकायत की है और उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला दिया है कि कर्मचारी बिजली बोर्ड के 300 मीटर के दायरे से बाहर बैठक कर सकते हैं अंदर नहीं। जबकि यह कर्मचारी प्रांगण के अंदर बैठक कर रहे हैं।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एसडीओ सीवन को एक मांग पत्र दिया था, परंतु उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि एसडीओ सीवन की कार्यप्रणाली कर्मचारी विरोधी हैं। वह लगातार कर्मचारियों के विरोध में फरमान जारी कर रहे हैं। यूनियन की हमेशा मांग रही है कि हर शिकायत सेंटर पर एक नियमित कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। इस अवसर पर यूनिट उप प्रधान जसबीर पूनिया, प्रीतम सिंह सीए, हरिचंद, पवन, उदय, कृष्ण, सतवीर जेई, वेद प्रकाश व जयपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीओ सीवन प्रदीप कुमार ने बताया कि उच्च न्यालय ने 300 मीटर के दायरे के बाहर बैठक करने के आदेश दिए है और कर्मचारियों को इन आदेशों के बारे में अवगत करवाया गया है, परंतु फिर भी कर्मचारी न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहे है।
सीवन पुलिस के अनुसार विद्युत निगम सीवन द्वारा एक कोर्ट स्टे आर्डर की अवहेलना होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था, जहां पुलिस ने कर्मचारी को समझाकर न्यालय के आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें