पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस को मुख्य आरोपी के बारे में कई अहम जानकारी मिल चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कश्मीर से पकड़े गए नजीर को लेकर पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी है। इसके अलावा हिसार के राजकुमार से भी पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। दोनों का रिमांड 20 अगस्त को पूरा हो रहा है।
पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी के बावजूद भी अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र से पकड़े गए नजीर से पूछताछ में आरोपी के बारे में पुलिस को काफी अहम जानकारियों तो मिली हैं, लेकिन अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। नजीर को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। उसे पूछताछ के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इसी प्रकार से राजकुमार से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। उसे दस दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पुलिस द्वारा पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने किस किस को ऑंसर-की बेची थी। ऑंसर की हासिल करने वाले कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक वक्तव्य जारी नहीं किया है।