फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बॉर्डर पर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। किसान आंदोलन के दृष्टिगत कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित घग्गर नदी के पुल पर पुलिस की ओर से लगाए गए नाके पर शनिवार को आठवें दिन भी पुलिस के जवान डटे रहे। इस दौरान नाके पर गोहाना के डीसीपी रविंद्र तोमर भी मौजूद रहे। हालांकि समय-समय पर डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल भी घग्गर पुल पर लगाए गए नाके का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी व अधिकारी निष्ठापूर्वक कर्तव्य का पालन करते हुए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था कायम रखें।
पुलिस का प्रयास रहेगा कि गुहला-चीका क्षेत्र में किसी भी रूप से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बीच लोगों द्वारा सरकार का इस बात को लेकर आभार व्यक्त किया गया है कि पिछले दिनों पूरी तरह हरियाणा-पंजाब सीमा सील की गई थी, लेकिन अब की बार सिर्फ पुलिस का पहरा लगाया गया है, आमजन के लिए कोई रास्ता बंद नहीं किया गया है और आवाजाही जारी है। कहा कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस के पास सभी संसाधन मौजूद हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि घग्गर नदी पर लगाए गए नाके के शनिवार को आठवें दिन गुहला प्रशासन ने हरियाणा पंजाब टटियाना बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा गई है। उन्होंने टटियाना घग्गर नदी पुल के साथ-साथ दाबनखेड़ी, उरनाला, पिसौल, सरौला, मेंगड़ा, बोपूर, भाटियां, सिहाली व खरकां सहित पंजाब के साथ लगते सभी नाकों पर पैनी नजर रखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें