फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जबरन उठाया

Fri, 29 Mar 2024 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड (कैथल)। पंचमुखी चौक पर बारदाना की मांग के लिए धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने बुधवार की देर रात जबरन उठा दिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने चौक पर जाम खुलवा दिया। मामले में ढांड थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 120 बी,147,149 व 283 के तहत विकास तंवर सहित 85 लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विदित हो कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे समाज सेवी विकास तंवर के नेतृत्व में किसानों का काफिला ट्रैक्टरों के साथ विस्तार अनाज ढांड से सोलूमाजरा अदानी साइलो के गेट की तालाबंदी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारी पंचमुखी चौक पर ट्रैक्टरों को खड़ा करके धरने पर बैठ गए। दिनभर एसडीएम, नायब तहसीलदार ढांड अचिन, डीएसपी व ढांड थाना प्रभारी किसानों को जाम खोलने के लिए समझाते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी तत्काल बारदाना उपलब्ध कराने की मांग पर अड़े रहे। ऐसे में पुलिस ने देर रात विकास तंवर सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके तहत प्रशासन ने कैथल से भारी पुलिस बल भेज दिया और धरना दे रहे किसानों की घेराबंदी करते हर उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें