फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एशियन चैंपियनशिप के लिए होंगे खिलाड़ियों के ट्रायल

विज्ञापन
बॉ​क्सिंग रिंग में विजेता घो​षित होती जन्नत। स्वयं - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
कैथल। आगामी एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की टीम के चयन के लिए 5 जून से 3 जुलाई तक विशेष बॉक्सिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें कुलतारण गांव की जन्नत भी शामिल होंगी। हालांकि कैंप का स्थान अभी तय नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह कैंप पुणे या औरंगाबाद में लगाया जा सकता है। इसी कैंप के दौरान खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे और उनके प्रदर्शन के आधार पर एशियन चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


कुलतारण गांव निवासी मुक्केबाज खिलाड़ी जन्नत ने बताया कि इंडोनेशिया के जकार्ता में 3 जुलाई से 16 जुलाई तक एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का चयन इसी कैंप के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी मौका मिल सकता है।

जन्नत ने बताया कि यूथ नेशनल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी इस कैंप का हिस्सा बनेंगे। वे भी हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी और अधिक तेज कर दी है। वे इन दिनों छोटूराम खेल स्टेडियम में कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में रोजाना करीब छह घंटे अभ्यास कर रही हैं। सुबह और शाम दो सत्रों में वह अपनी फिटनेस, तकनीक और स्टेमिना पर विशेष ध्यान दे रही हैं। जन्नत का सपना देश के लिए खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।
विज्ञापन


जन्नत ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप जैसे बड़े मंच पर खेलने का मौका हर खिलाड़ी का सपना होता है। उन्होंने कहा कि कोच अमरजीत और परिजनों के सहयोग से वे इस काबिल बन पाई हैं।

कोच अमरजीत ने बताया कि जन्नत लगातार मेहनत कर रही हैं और उसकी तैयारी अच्छी चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि वह इसी तरह मेहनत करती रही तो चयन की अच्छी संभावना है। जन्नत लगातार खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं जिससे पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। जन्नत की मेहनत अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा है।

बॉक्सिंग रिंग में विजेता घोषित होती जन्नत। स्वयं- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें