फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो हरियाणा में राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए जिला स्तर पर ट्रायल हुई। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में ट्रायल दी। जो बच्चे इस ट्रायल में प्रथम आएंगे, वे 27 से 29 अगस्त को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के बाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ने लगा है। जो खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे थे अब उनको गोल्ड लाने की आश जगी है। सोमवार को स्वीमिंग, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग बॉल सहित अन्य खेलों के ट्रायल हुए।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में पुरुष प्रतियोगिता में योगेश 46 किलो भार वर्ग, गौरव शर्मा 48, आशीष 50, गुरप्रीत 52, आशीष ढांडा 54, लक्की 57, रोहित 60, नवदीप 63, कृष 69, अमन 75 किलो भार वर्ग में प्रथम रहे।
बॉक्सिंग में महिला प्रतियोगिता में निकिता 48 किलो भार वर्ग, शिवानी 50, काजल 52, मुस्कान 54, मुस्कान 57, लक्ष्मी 60, निशा 64, संजना 69, स्नेहा 75 ने किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं शैमरॉक पब्लिक स्कूल में स्वीमिंग के लिए ट्रायल हुए। जिसमें महिला प्रतियोगिता में काफी, मोनिका व रितिका प्रथम रही। वहीं पुरुष प्रतियोगिता में अभिषेक, नवीन, प्रिंस, आकाश, राहुल, शिवम, विशाल, हार्दिक व शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खो-खो महिला प्रतियोगिता में कृष्णा, नैंसी, कल्पना, अंजली, मीतू देवी, तमन्ना, निशा, मधु, पारूल, सलोनी, ज्योति व चंचल प्रथम रही।
वहीं पुरूष प्रतियोगिता में अंकित, गुरमीत, साहिल, मोहित, अजय, आर्यन, मोहित, सौरव, आशिष, दीपक, अंकुश व मनदीप प्रथम रहे।
वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता में गौरव सिंह, मोहित, अंकित, मनीष कुमार, गगनदीप, रमन, अभिषेक कुमार, रजत कुमार, अंशुल, रणदीप सिंह, मयंक, कहैंया वहीं महिलाओं में प्रवीना, सुनीता, मुस्कान, कविता सैनी, कौशल, नेहा, मनाक्षी, माफी, खुशी रानी व कविता ने प्रथम स्थान पाया।
डीएसओ सतविंद्र गिल ने कहा कि राज्य स्तरीय खेलो इंडिया के लिए ट्रायल पूरा हो गया है। जो खिलाड़ी जिला स्तर पर प्रथम आए हैं, वे राज्य स्तर पर खेल सकेंगे। राज्य स्तर पर 27 से 29 अगस्त यानी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें