फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लगाए पौधे और बच्चों के रक्त का जांचा हीमोग्लोबिन

Fri, 07 Jun 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गांव कोटडा में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयुष केंद्र प्रांगण में पौधरोपण किया। इसमें फलदार छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए और सैकड़ों पौधे वितरित किए। इस दौरान डा. सौरव वत्स ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। क्योंकि पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण का संतुलन बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने घर आंगन में एक एक पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ही हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती जब तक पौधा फल बचाया देने योग्य नहीं हो जाता। उसकी देखभाल करनी चाहिए तभी हम पर्यावरण का संतुलन कायम रख सकते हैं। पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाने चाहिए। पौधे से हमें इस भीषण गर्मी में ताजी हवा मिलती है।

पौधे से हमें ऑक्सीजन मिलती है, जो सांस लेने में हमारी मदद मिलती है। इस मौके पर योग सहायक नीलम, सुमन, शमशेर सहित अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे।

वहीं, सत्य भारती फाउंडेशन की ओर से संचालित स्कूल के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण दिवस पर यह संकल्प लिया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस के अवसर पर अब केक नहीं काटेंगे, बल्कि केक काटने की बजाय उनसे बचने वाले पैसों से अपने आसपास पेड़ और पौधे लगाएंगे। इससे आने वाले समय में पेड़ पौधे उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ देंगे।
विज्ञापन

जांच में पांच बच्चों का एचबी 8.0 से मिला कम

पूंडरी। भारत विकास परिषद फतेहपुर पूंडरी शाखा की ओर से गुरु द्रोणाचार्य खेल के मैदान सांच में रक्त जांच शिविर (हीमोग्लोबिन) लगाया गया। इसमें 61 बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच की। शिविर में पांच बच्चों का एचबी 8.0 से कम पाया गया। एनीमिया टेस्ट का शिविर श्रीराम युवा क्लब के साथ मिलकर लगाया।

गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में परिषद ने पांच पौधे भी रोपे। संयोजक नरेश शर्मा, सांच के पूर्व सरपंच कर्म सिंह रहे। हेल्थ केयर डायग्नोस्टिक लैबोरेट्री ने हीमोग्लोबिन की जांच की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व वंदे मातरम से की। मंच संचालन नरेश शर्मा व विकास सिंगला ने किया।

डॉ. मनीषा मंगल ने बच्चों को हीमोग्लोबिन के बारे में बताया, जिनका एचबी कम पाया गया, उन्हें दवाई व खाद्य पदार्थों के संबंध में विशेष सलाह दी। मंच के माध्यम से मास्टर बलबीर ने भी पर्यावरण के ऊपर सभी को समझाया। श्री राम युवा क्लब सदस्यों ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रवीन मित्तल ने राम युवा क्लब सदस्यों व लेबोरेटरी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। निधि मोहन ने संस्था के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में शाखा संरक्षक विनोद बंसल, अध्यक्ष प्रवीन मित्तल, सचिव विकास कुमार, महिला एवं बाल विकास संयोजिका निधि मोहन, डॉक्टर मनीषा मंगल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


फतेहपुर के राजपुरी मंदिर में किया पौधरोपण



पूंडरी। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में फतेहपुर के राजपुरी मंदिर में पौधरोपण किया। आचार्य विजय कुमार ने कहा कि मानव समाज पर्यावरण में निहित है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सबसे पहले मनुष्य को पर्यावरण में, जिस पर कि वो पारस्परिक निर्भरता के साथ रह रहे हैं पशुओं, अन्य की प्रजातियों के साथ रहने की जगह को साझा करना चाहिए। पर्यावरण और पृथ्वी को बचाना और स्वास्थ्य और सुखी जीवन की संभावनाओं को बनाना हमारी जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें