फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी के आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 15 सितंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्रदेश के पहले महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में अब विद्यार्थी पीएचडी की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके तहत विवि में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर तक जारी रहेगी। विवि से मिले आंकड़ों के अनुसार अभी तक 20 आवेदन पीएचडी के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में इस समय करवाए जा रहे अलग-अलग कोर्सों में शुरुआती चरण में पीएचडी की 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। आवेदन के बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद साक्षात्कार के आधार पर पीएचडी में दाखिला मिलेगा। कुछ महीने पहले ही विवि में पीएचडी शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इस समय विश्वविद्यालय में आचार्य एमए की पढ़ाई करवाई जा रही है। विद्यार्थी एमए व्याकरण, साहित्य, वेद, हिंदू अध्ययन, ज्योतिष, दर्शन, योग और धर्मशास्त्र का कोर्स कर सकते हैं। शास्त्री में बीए भी कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
पीएचडी का आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थी संस्कृत विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है। इसके लिए उसे अपनी पूरी जानकारी देनी होगी। इसके बाद निर्धारित की गई फीस कटवाने के बाद पंजीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन

इन विषयों में करवाई जा रही पढ़ाई
संस्कृत विश्वविद्यालय में इस समय धर्मशास्त्र, ज्योतिष, व्याकरण, साहित्य, वेद, दर्शन और योग में डिप्लोमा कर सकते हैं। योग, आयुर्वेद, ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, संस्कृत भाषा दक्षता, वैदिक गणित, वेद और कर्मकांड में डिग्री कोर्स किए जा सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में स्नातक व स्नातकोत्तर के बाद विद्यार्थी अध्यापन कार्य के साथ-साथ अपना काम भी शुरू कर सकते हैं।
यह रहेगा आगे का शेड्यूल
- आवेदन प्रक्रिया का अंतिम दिन 15 सितंबर तक
- जुर्माने के साथ किए जा सकेंगे आवेदन 16 से 20 सितंबर तक
- आवेदन पत्रों में किया जाएगा सुधार 21 से 25 सितंबर तक
- परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र किया जाएगा डाउनलोड पांच अक्तूबर
- लिखित प्रवेश परीक्षा होगी 15 अक्तूबर
-लिखित परीक्षा का परिणाम होगा जारी 20 अक्तूबर
- काउंसलिंग होगी शुरू 25 अक्तूबर
महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि पीएचडी के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, यह 15 सितंबर तक जारी रहेंगे। अलग-अलग पांच विषयों में 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय में कई नए कोर्स भी शुरु करने की मंजूरी मिल चुकी है। इनके लिए भी जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें