गुड़ बनाने के लिए गांव चंदाना में रह रहे एक व्यक्ति को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के बागपत जिले के बड़ौत तहसील के गांव लूम निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वे दोनों भाई गांव चंदाना में हरेंद्र के गुड़ बनाने के कोल्हू पर काम करते थे। उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार को वह उसे बिना बताए खाना खाने चला गया। उसे दस बजे पता चला कि उसके भाई को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।