संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक गुहला का त्रिवार्षिक चुनाव सम्मेलन कम्युनिटी हॉल चीका में आयोजित गया। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक शिवचरण की देखरेख में सर्वसम्मति से नई ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। इसमें पवन शर्मा को प्रधान, संदीप कुमार सैनी को सचिव चुना गया।
इससे पहले सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा ने की व मंच संचालन ब्लॉक सचिव संदीप सैनी ने किया। चुनाव में जिला के पर्यवेक्षक व जिला प्रधान शिवचरण, चतुर्थ श्रेणी राज्य महासचिव कपिल सिरोही, नगरपालिका संघ के राज्य कमेटी मेंबर जयप्रकाश, बलजिंदर सीड़ा, अभिषेक शर्मा व रिटायर्ड कर्मचारी संघ से राजा राम कानूनगो उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से गठित की गई नई ब्लॉक कमेटी में मास्टर संदीप जलंधरा को कैशियर, पृथ्वी सिंह वरिष्ठ उपप्रधान, चिंतो देवी उपप्रधान, राकेश कुमार प्रेस सचिव, गुरचरण भाटिया सहसचिव, मानसिंह ऑडिटर, रघुवीर सिंह संगठन सचिव चुना गया जबकि रिटायर्ड कर्मचारी संघ से राजा राम, सिंचाई विभाग से रामदास, पब्लिक हेल्थ से प्रदीप कुमार ने आमंत्रित सदस्य के रूप में शपथ ली।
इस मौके पर ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा ने कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सम्मेलन में राजेश सीड़ा पटवारी, धर्मबीर सीड़ा, श्याम लाल, जगबीर मान, कुल्ला राम, तलविंदर सिंह, अजैब सिंह, मिलखी राम भी उपस्थित रहे।