फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपते राहगीरों को छबील लगा पिलाया पानी

विज्ञापन
28-राजौंद। गांव किच्छाना में राहगीरों को जलजीरा की बोतलें वितरित करते हुए - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में समाजसेवियों ने जिलेभर में ठंडे व मीठे पानी की छबील लगा राहगीरों की प्यास बुझाई। पंजाबी वेलफेयर सभा ने पार्क रोड स्थित अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक पर मीठी लस्सी की छबील लगाई। हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत व समाज सेवी सुधीर मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इंद्रजीत सरदाना ने कहा कि इस एकादशी को भीमसेनी या पांडव एकादशी भी कहते हैं। जो मनुष्य इस व्रत को करते हैं, उनको करोड़ पल सोने के दान का फल मिलता है। महासचिव सुषम कपूर ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार एकादशी का पुण्य समस्त तीर्थो और दानों से अधिक है।
विज्ञापन

हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत एवं सुधीर मेहता ने पंजाबी वेलफेयर सभा के लगातार चल रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने की। इस मौके पर डॉ. पवन थरेजा, सतपाल भ्याणा, सुरेंद्र कत्याल, सुभाष कथूरिया, राजेंद्र कुकरेजा, प्रदर्शन परुथी, अजय भंजाना मौजद थे।
उधर, लायंस क्लब कैथल सुप्रीम ने गर्मी के मौसम में अंबाला रोड पर ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई। गर्मी के इस मौसम में दस हजार से अधिक लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। क्लब के इस तरह के कार्य की सभी ने सराहना की। वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्यों और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस मौके पर शेर ओपी अरोड़ा एडवोकेट, रमेश अरोड़ा, जुगल अरोड़ा, जतिन अरोड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, भारत विकास परिषद कैथल शाखा के सदस्यों ने पटवार भवन के बाहर ठंउे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। शाखा के प्रेस प्रवक्ता डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि छबील में पानी के साथ आलू चाट का प्रसाद भी वितरित किया। कार्यक्रम संयोजक नरेश गर्ग ने बताया कि भाविप हर वर्ष एकादशी पर छबील लगाती है। इस मौके पर भाविप प्रधान रामपाल सिंगला, संजीव बंसल, रूबी जिंदल, सुमन गोयल, सीमा सिंगला व ऊषा चावला मौजूद थे।
छबील लगा बांटी जलजीरा की बोतलें
सीवन। कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर पूर्व चेयरमैन मदन लाल वधवा के शैलर के पास वधवा परिवार ने जलजीरे की छबील लगाई। छबील में राहगीरों को जलजीरे की बोतलें बांटी गई। एडवोकेट गौरव वधवा ने बताया कि युवाओं ने मिलकर नगर के बाहर यह छबील लगाई। इसमें राहगीरों को व आने जाने वाहनों को रोक कर उन्हें जलजीरा की बोतलें बांटी गई। इस मौके पर देवंद्र हंस, गुलशन मुंजाल, राज कुमार रहेजा, प्रीतम मलिक, ममता वधवा, सपना वधवा, नादिया, कान्हा और गौरिका शामिल थे।
नगर में कई समाजसेवियों ने कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर सरकारी अस्पताल के मोड़ पर भी ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई। सेवादारों ने आते-जाते लोगों व वाहनों को रुकवाकर उनमें बैठे लोगों को ठंडा व मीठा पानी पिलाया। इस मौके पर बलदेव राज मेहता, अनिल सैनी, प्रीतम सैनी, कृष्ण लाल, सुरेश, राजेंद्र सैनी, जश्न, भरत, मनन व यमी ने सेवा की।
जलजीरे व शरबत की लगाई छबील
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल के छात्रों, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने जलजीरे व शरबत की छबील लगाई। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य व मां गंगा की पूजा-वंदन के संकल्प निमित्त सेवा भाव से समस्त कालेज परिवार अभिभूत एवं उत्साहित है। कॉलेज में समय-समय पर अनेक सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यों के लिए इस प्रकार की गतिविधियां होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ महीने की भयंकर गर्मी में लोगों की प्यास बुझाना वास्तव में पुण्य का कार्य है।
ठंडा जलजीरा व कोल्ड ड्रिंक पिलाया
राजौंद। गांव किच्छाना में ग्रामीणों ने मिलकर इस भीषण गर्मी में ठंडा जलजीरा व कोल्ड ड्रिंक की छबील लगा राहगीरों की प्यास बुझाई। ग्रामीणों ने आने जाने वाले लोगों को रोक-रोक कर जलजीरा की बोतलें वितरित की। गर्मी के इस मौसम में छबील पर सेवा में लगे दुकानदारों की श्रद्धा देखते ही बनती थी। सेवा में लगे मार्ग से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को रोक रोककर इन्होंने श्रद्धा पूर्वक उन्हें बोतलें दी गई। इस दौरान अनिल, बलवीर, शीशपाल, कपिल, अंकुश, मनीष, राजेश, शमशेर मौजूद थे। वहीं, राजौंद के कैथल असंध मार्ग पर दुकानदारोने भी छबील लगाई। दुकानदारों ने पूरी श्रद्धा से लोगों को मीठा पानी पिलाया गया। दुकानदारों ने बताया कि वैसे तो प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार प्यासे को पानी पिलाना हमारे शास्त्रों में भी स्पष्ट दर्शाया गया है। इस दौरान धर्मेंद्र अरोड़ा, नीरज भारद्वाज, इंदर, बिट्टू अरोड़ा, अक्षय बत्रा, धर्मवीर शर्मा व बलविंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें