फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव शिमला और सजूमा में आग से अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। गांव शिमला में शुक्रवार दोपहर आवासीय क्षेत्र में अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई। किसान शमशेर सिंह की 15 क्विंटल तूड़ी और पड़ोसी किसान ऋषिपाल के दो कूप जलकर राख हो गए। हालात उस समय गंभीर हो गए जब आग की लपटों के बीच पशु भी फंस गए। ग्रामीणों और दमकल विभाग की सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित करने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। दमकल विभाग की मदद से लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इसी प्रकार से गांव सजूमा के खेतों में भी आग की घटना का मामला सामने आया है। इसमें एक किसान की तुड़ी जलकर राख हो गई। तेज हवाओं के कारण आग को काबू पाना मुश्किल था। कलायत उप दमकल केंद्र प्रभारी सत्यवान सिंह के साथ टीम ने किसानों के सहयोग से जिस प्रभावी ढंग से बचाव कार्य शुरू किया उससे हालातों को ज्यादा बिगड़ने से पहले संभाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें