ढांड। पबनावा से ढांड की ओर मोटरसाइकिल पर जा रहे गांव बंदराना निवासी 20 वर्षीय हर्ष की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई।
किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हर्ष को पुलिस और परिजन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।
मृतक के चाचा कृष्ण ने बताया कि हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता सुखबीर सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हर्ष भी मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौते बेटे को खोने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक हर्ष।
मृतक हर्ष।