फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नया संक्रमित, तीन सक्रिय मामले

विज्ञापन
07-कैथल। शिविर में टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए शहरवासी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शुक्रवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 3 हो गई है। जिले में 11 हजार 217 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 869 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.89 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.49 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.07 प्रतिशत है। डीसी प्रदीप दहिया ने सभी से आह्वान किया कि वे अपने नजदीक लगने वाले शिविरों में टीकाकरण जरूर करवाएं। ऐसा करके हम अपने साथ-साथ अपने परिजनों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

जिले मेें अभी तक 4 लाख 50 हजार 136 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 3 लाख 57 हजार 866 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 92 हजार 270 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। शुक्रवार को 5920 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इस समय जिले में 22890 कोरोना रोधी टीके उपलब्ध हैं। जिनमें 19660 कोविशील्ड तथा 3230 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें