कैथल। जिले में शनिवार को कोरोना का एक नया केस सामने आया है। इससे अब जिले में सक्रिय केस की संख्या तीन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 11 हजार 254 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 904 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 2.8 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। ये जानकारी डीसी प्रदीप दहिया ने दी।
उन्होंने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में अब तक 13 लाख 64 हजार 520 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। शनिवार को 3547 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। स्टॉक में कोवॉक्सीन 80310 तथा कोविशील्ड की 21915 खुराक स्टॉक में उपलब्ध हैं।