फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो नौ ग्राम अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल ने चीका क्षेत्र से नशा तस्कर गिरोह के दो आरोपी काबू किए हैं। इनके कब्जे से एक किलो नौ ग्राम अफीम और तस्करी में उपयोग गाड़ी को जब्त किया गया है। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश कर दिए गए, जहां से दोनों आरोपियों का मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टीम ने सूचना के आधार पर पंजाब निवासी दो तस्करों को कैथल रोड चीका पर काबू किया है। पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान मलकीत सिंह और बलजीत सिंह दोनों निवासी मरदां हेडी जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई। इसके बाद जांच में आरोपियों के कब्जे से एक किलो 9 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने अफीम को राजस्थान से लाने की बात का खुलासा किया है। दोनों आरोपी अदालत में पेश कर दिए गए, जिनका मुख्य नशा तस्कर की गिरफ्तारी सहित अन्य पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें