कैथल। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब जाखौली अड्डा पर ट्रक की चपेट में आने से घायल करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्योदा निवासी राजपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिटी थाना में दी शिकायत में प्योदा रोड निवासी अंकित ने बताया कि उसकी जाखौली अड्डा पर डेयरी है। 13 जून को सुबह साढ़े 10 बजे वह अपनी दुकान पर था। उसी समय एक कैंटर के चालक ने कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल व एक पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। इसमें उसके पड़ोसी राजपाल(50) की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना में रजनी कॉलोनी निवासी स्कूटी में जा रहे पंकज गर्ग व उसका माता बिमला देवी, कार में सवार रमाणा रमाणी निवासी अमित व मटौर निवासी इंद्र, मोटरसाइकिल सवार फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विजय कुमार को चोटें लगी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।