फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेढ़ किलोमीटर की सड़क अधर, झेल रहे दिक्कतें

Tue, 04 Feb 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भागल गांव से वाया बलबेहड़ा, थेहनेवल व चीका-कैथल मार्ग तक लोक निर्माण विभाग ने करीब आठ किलोमीटर के टुकड़े का तो निर्माण कर दिया, लेकिन बीच में करीब थेहनेवल से लबाना प्लॉट नंबर दो तक सड़क नहीं बनाई। इस कारण लोगों में सरकार व प्रशासन के प्रति भारी रोष है।

इस संबंध में राज सीड़ा नेवल, करमू, जसबीर सिंह, बलदेव, पूर्व पंच जगदेव, भान, काली वाल्मीकि, सुनील, विकास, गेजी व गीता आदि ने बताया कि विभाग द्वारा गांव भागल से चीका-कैथल रोड तक सड़क का निर्माण कर अब 18 फीट की बनाई जा रही है।
विज्ञापन


उक्त मार्ग के बीच में ही करीब एक से डेढ़ किलोमीटर के टुकड़े को विभाग यह कहकर छोड़ रहा है कि उक्त टुकड़े की आईडी अलग है और इसका टेंडर इस सड़क के साथ नहीं हुआ है, इस कारण अब इस टुकड़े का निर्माण नहीं हो सका है और उक्त मार्ग की बाढ़ के दौरान टूटी सड़कों के साथ प्रोपोजल बनाकर भेजी गई है। जिसका निर्माण प्रोपोजल मंजूर होने के बाद होगा। लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारी तो अपना पल्ला यह कहकर झाड़ लेता है लेकिन परेशानी राहगीरों को उठानी पड़ रही है। बताया कि इस मार्ग की कुल लंबाई तकरीबन 10 किलोमीटर है जोकि भागल से कैथल-चीका रोड तक है और जिस टुकड़े को विभाग टेंडर न होने की बात कहकर निर्माण से वंचित रखा है वह भी इसी में पड़ता है, जो डेढ़ किलोमीटर के करीब है।

उक्त मार्ग का निर्माण हुए 10 वर्ष से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। अब यह भी पता नहीं चलता कि यहां कभी कोई सड़क भी बनी थी, क्योंकि वहां पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा हैं और इन गड्ढों की वजह से हर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। बताया कि इस टुकड़े को बनाने के लिए ग्रामीण दर्जनों बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि जब पूरी सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन आती है तो फिर इस टुकड़े का निर्माण न कर यूं ही बीच में छोड़ देना लोगों के साथ सरासर अन्याय है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जब दोनों साइड से सड़क नई बन गई और बीच में एक से डेढ़ किलोमीटर टूटी हुई रह गई तो फिर सड़क नई बनाने का क्या फायदा होगा। बताया कि उक्त मार्ग से दर्जनों गांवों का आवागमन होता है और बीच में टूटी हुई सड़क रहने से दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त टुकड़े का निर्माण शीघ्र करवाया जाए ताकि लोगों को कोई परेशानी ना आए।

लोगों का यह भी कहना है कि आखिरकार बाढ़ के दौरान टूटी हुई सडक़ों को दोबारा से बनाने का कब होगा टैंडर, लोगों की बाट जोहते-जोहते उम्मीदें टूटती जा रही हैं क्योंकि एक तो जनता बाढ़ की मार को अभी तक भूल नहीं पाई लेकिन दूसरी मार जब टूटी सड़क से जनता इधर-उधर निकलती है तो फिर उन्हें बाढ़ के दौरान जो बीती थी वो याद आ जाती है।
विज्ञापन


सरकार व प्रशासन बस एक ही बात कहता है कि शीघ्र टेंडर होगा और सड़क जल्द ठीक होगी। हलका गुहला में दर्जनों ऐसी सडक़ें हैं जो बाढ़ के दौरान टूट गई थी, लेकिन उनका निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राममेहर ने कहा कि भागल से कैथल रोड तक वाली यह सडक़ दो आई.डी. में बंटी हुई है जिस कारण इसकी मंजूरी अभी तक नहीं आई है। जब भी बचे हुए टुकड़े की मंजूरी आएगी, टेंडर लगाकर इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उक्त टुकड़े के निर्माण बारे मंजूरी बाढ़ के दौरान टूटी सड़कों के साथ भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें