फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितरम थाने के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। तितरम थाने के बाहर दो पक्षों में हुई फायरिंग मामले में सीआईए-1 पुलिस ने एक आरोपी को ओर गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को व्यापक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को तितरम मोड़ पर कैथल निवासी हरीश व बालू निवासी कुलदीप के बीच प्रापर्टी को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के बीच डंडे गंडासी के साथ-साथ गोलीबारी हुई थी इसमें दोनों पक्ष के व्यक्ति घायल हुए थे।
इस मामले में पुलिस की ओर से दो केस दर्ज किए गए थे। एसपी ने बताया कि पहले केस की जांच सीआईए-1 की टीम द्वारा करते हुए सिरटा निवासी 27 वर्षीय आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह 8 जनवरी को तितरम मोड़ पर हुए लड़ाई- झगड़े में शामिल था। बता दें कि बंटी सहित अब तक दोनों पक्षों के 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें