कैथल। दो अलग-अलग जगहों से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी पहली शिकायत में पूंडरी की एसडीओ सपना ने बताया कि गांव रसीना में रामपाल के खेत से चोर 16 फरवरी की रात को ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए है। पुलिस को दी दूसरी शिकायत में सुल्तानिया निवासी बीरबल ने बताया कि एक जनवरी की रात को उसके खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।