फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पेपर लीक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिपाही पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले की जांच के दौरान नारनौंद के वार्ड 11 निवासी अमन उर्फ मनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन ने जींद जिले के थुआ निवासी रमेश से सिपाही पेपर के लिए आंसर की प्राप्त की थी। इस मामले में कैथल पुलिस 11 इनामी आरोपियों सहित कुल 71 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम ने 7 अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में खापड़ जिला जींद निवासी संदीप और गौतम के साथ कैथल के प्यौदा गांव निवासी नवीन को आंसर की समेत गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें