जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीसी। प्रवक्ता
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और नियमों के उल्लंघन करने वालों पर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
उपायुक्त सोमवार को जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी नई अवैध कॉलोनी विकसित होने या निर्माण गतिविधियां शुरू होने की सूचना मिले, वहां तुरंत कार्रवाई की जाए। अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसके विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखा जाए। इसके अलावा सभी अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निपटान सुनिश्चित करें और किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।
बैठक में डीटीपी प्रवीन कुमार ने अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 के दौरान जिले में 52 अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं। इसमें से 45 में डिमोलिशन की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा 41 मामलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। अवैध कॉलोनियों और निर्माण गतिविधियों के विरुद्ध इस माह छह विशेष अभियान प्रस्तावित किए गए हैं। इस अवसर पर डीएसपी बीरभान, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीसी। प्रवक्ता