फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फरियाबाद गांव की गली में जलभराव से लोग बेहाल, निकासी न होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
फरियाबाद गांव की गली में लंबे समय से भरा गंदा पानी
विज्ञापन
राजौंद। खंड के गांव फरियाबाद में गली में गंदा पानी भरे रहने की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गली में हर समय गंदा पानी जमा रहता है जिससे स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों और गली में रहने वाले लोगों को निकलने के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में रामफल और कुलवंत का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गली में भरे गंदे पानी के कारण बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस समस्या से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गली की सफाई करवाई जाए, पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान किया जाए और गली का निर्माण कार्य भी कराया जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।

फरियाबाद गांव की गली में लंबे समय से भरा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें