फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यात्रियों को शाम सवा सात बजे करनाल व रात नौ बजे जींद के लिए मिलेगी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों के लिए अब राहत की खबर है कि कैथल से करनाल व जींद के लिए देर रात को भी यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध होगी। कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही रोडवेज विभाग ने बसों की समय सारणी में बदलाव किया है। इसके चलते कैथल डिपो की ओर से जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल व गुहला चीका रूट पर बसों का रात्रि ठहराव शुरू किया गया है। अब कैथल से शाम सवा सात बजे करनाल व सात नौ बजे जींद के लिए यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बसों को सीमित समय पर ही चलाया जा रहा था। अब यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के बाद बसों को रात्रि ठहराव के लिए भी भेजा रहा है। इससे पहले छह बजे तक ही अंतिम बसें मिलती थी। अब करनाल के सवा सात बजे व जींद के लिए रात नौ बजे भी यात्रियों को बसें मिलेगीं।
नौकरी पेशा व काम धंधा वाले यात्रियों को बसों संचालन के बाद राहत मिली है। सुबह व शाम के समय बसें न चलने के कारण यात्री काफी परेशान थे। इससे यात्रियों को जैसे-तैसे प्राइवेट साधनों में घर पहुंचना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें