फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट-लतीफ आने वाले दर्जन भर कर्मचारियों को नोटिस

विज्ञापन
01-कैथल। लघु सचिवालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्टर स्वयं चैक करते हुए - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय में देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों को शुक्रवार को सुबह उस समय झटका लगा, जब उनके पहुंचने से पहले ही डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने लघु सचिवालय पहुंचकर कर्मचारियों की हाजिरी का निरीक्षण किया। सुबह करीब नौ बजे लघु सचिवालय पहुंचीं डीसी ने सबसे पहले सीटीएम कार्यालय से कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। उन्होंने कार्यालय में जितने भी कर्मचारी देरी से पहुंचे उन्हें नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने तहसील कार्यालय और खजाना कार्यालय में भी कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। इन सभी कार्यालयों में करीब 12 कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने पर उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीसी ने लघु सचिवालय में स्थित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के चलते देर से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों में खलबली रही। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय समय पर आकर आम जन के कार्यों को प्राथमिकता से निपटाना सुनिश्चित करें। सभी संबंधित विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कार्यालय का जो भी रिकॉर्ड है, उसे दुरुस्त रखें। फाइलों पर जमी धूल के कारण कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए सभी अपने आस-पास निरंतर सफाई रखें। सभी चतुर्थ कर्मचारी नियमानुसार वर्दी पहनें। इस मौके पर सीटीएम गुलजार अहमद, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईओ दीपक खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें