फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी चार दिन की रिमांड पर, पूछताछ करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवक की हत्या कर शव को विस्तार अनाज मंडी कैथल स्थित सुनसान स्थान पर झाड़ी में फेंकने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद चार की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को पंजाब के संगरूर जिले के गांव चोटियां थाना घग्घा निवासी आरोपी विकास उर्फ रोहित और बलजिंद्र को संगरूर से गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने स्वीकार किया था कि कैथल के प्रताप गेट निवासी जतिन की रुपये के लेन-देन के विवाद में सिर पर सरिये से हमला कर हत्या कर दी थी और शव को विस्तार अनाज मंडी में फेंक दिया था। करीब 11 दिन के बाद पुलिस ने मौके से कंकाल बरामद किया था। बाद में मृतक की पहचान हुई। दोनों आरोपियों को रविवार दोपहर बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया। अब दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयोग सरिया, मोबाइल फोन और स्कूटी की बरामदगी के बारे में पूछताछ की जाएगी। थाना शहर प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि न्यायालय से चार दिन की रिमांड मिली है। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें