MP gave the gift of solar project to the District Bar Association
- फोटो : Kaithal
सांसद नायब सिंह सैनी ने जिला बार एसोसिएशन परिसर में वकीलों को संबोधित किया तथा परिसर में सोलर प्रोजेक्ट के लिए अपने कोटे से अनुदान की घोषणा करते हुए तोहफा दिया।
सांसद नायब सिंह सैनी ने वकीलों को संबोधित करत हुए कहा कि वकील समुदाय समाज का मार्गदर्शक वर्ग है तथा राजनीतिक व सामाजिक तौर पर आमजन को जागरूक करने में अहम रोल अदा करता है। सांसद ने कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सांसद ने प्रांगण पार्किंग एरिया को पक्का करवाने तथा टॉप फलोर पर शेड डलवाने का कार्य करवाने का आश्वासन दिया। जिला बार अध्यक्ष नफे सिंह बेरवाल, सचिव मुनीष राठी, प्रधान नफे सिंह बेरवाल, पूर्व अध्यक्ष रणवीर पाराशर, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द खुरानिया, रविन्द्र तंवर व सचिव मुनीष राठी सहित सभी पदाधिकारियों ने सांसद सैनी का भव्य स्वागत करते हुए सांसद नायब सिंह की कार्यशैली, आम जन से जुड़ाव व कठिन परिश्रम संसद में लोकसभा क्षेत्र की आवाज बनकर पटियाला-कैथल , दिल्ली रेल लाईन प्रोजेक्ट मंजूर करवाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेश संधु, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, शक्ति सौदा, अधिवक्ता हेमराज वधवा, सह- सचिव रितेश सिरोही व जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।