फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर बड़ा हादसा: दो बाइक की भिड़ंत में मां-बेटे और पोते की मौत, त्योहार की खुशी मातम में बदली

Sun, 07 Nov 2021 12:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल(हरियाणा)

सार

भाई दूज पर अपनी बहन से टीका लगवाकर मां और बेटे के साथ गोबिंद बाइक पर लौट रहा था। वहीं हादसे का शिकार हुआ दूसरा बाइक चालक भी पत्नी के साथ बहन से टीका कराने जा रहा था। तभी पाड़ला गांव के पास यह सड़क हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल जिले में दो बाइक की टक्कर में मां-बेटे और पोते की मौत हो गई। हादसा शनिवार को दिल्लोंवाली बस अड्डे से थोड़ा आगे गांव पाड़ला के पास उस समय हुआ, जब बहन से भाई दूज का टीका कराने के बाद गोबिंद अपनी मां और बेटे के साथ वापस लौट रहा था, तभी तीनों हादसे का शिकार हो गए। जबकि आरोपी बाइक चालक पत्नी के साथ बहन से टीका कराने जा रहा था। हादसे के बाद शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र जिले के गांव श्योंसर निवासी पृथ्वी सिंह ने बताया कि वह संदीप फिलिंग स्टेशन पिहोवा पर काम करता है। वह दो भाई व दो बहनें हैं। उसका बड़ा भाई गोबिंद मार्केट कमेटी इस्माईलाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। 6 नवंबर को गोबिंद अपने बेटे लवजोत (12) और मां फूलवती के साथ बहन की ससुराल गांव सुलहेड़ा से वापस लौट रहे थे। इस दौरान दूसरी बाइक पर वह और चाचा जयभगवान चल रहे थे। तभी गांव पाड़ला के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने गोबिंद की बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में भाई गोबिंद, भतीजा लवजोत और मां फूलवती सड़क पर गिर गए। उन्हें काफी चोटें आईं। वहीं टक्कर मारने वाले चालक करनाल के गांव राहड़ा निवासी भूपेंद्र और उसके पीछे बैठी महिला को भी चोट आई। लोगों की मदद से सभी को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मां फूलवती और भतीजे लवजोत को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके भाई गोबिंद के सिर में ज्यादा चोट होने के कारण उसे रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय पिहोवा के निकट उसके भाई गोबिंद ने भी दम तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर था खून ही खून, बिखरे थे कपड़े
सड़क हादसे में मरने वाला गोबिंद अपने बेटे व मां के साथ अपनी बहन के यहां से भाई दूज पर टीका करवाकर लौट रहा था। बहन को क्या पता था कि वह आखिरी बार टीका कर रही है। उसका 12 साल का मासूम भतीजा भी काल का ग्रास बन गया है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर खून ही खून पड़ा था। साथ ही मृतकों के कपड़े सड़क पर बिखरे हुए थे। दूसरी ओर बाइक से टक्कर मारने वाला आरोपी चालक पत्नी के साथ अपनी बहन के यहां टीका करवाने के लिए जा रहा था। 

यह भी पढ़ें ः सियासत: किसान नेता चढूनी पंजाब चुनाव से पहले करेंगे नई क्षेत्रीय पार्टी का एलान, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी
विज्ञापन


लगातार बढ़ता जा रहा है हादसों में मौत का सिलसिला
जिले में बुधवार व गुरुवार को भी सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हुई थी। अब एक ही दिन बाद फिर से सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है। तमाम प्रचार अभियान व अन्य प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें