फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के दाम घटने से लोगों को मिली आंशिक राहत

विज्ञापन
People got partial relief due to reduction in petrol price - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने के बाद आम लोगों को राहत देने के लिए एक और फैसला लिया है। सरकार ने खाने के तेल की कीमतों को कम करने के लिए खाद्य तेल पर बेसिक ड्यूटी समेत कुछ करों में कटौती की है।
विज्ञापन

दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 व 10 रुपये की कटौती की गई थी। दिवाली एक दिन बाद खाद्य तेलों की बढ़ी हुई कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाए गए हैं। सरकार ने कच्चे तेल जैसे सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल, सरसों तेल पर बेसिक ड्यूटी को 2.5 प्रतिशत घटाकर शून्य कर दिया है।
पिछले साल की इन्हीं दिनों में सरसों तेल के भाव 120 लीटर के आसपास थे। इसी तरह रिफाइंड तेल की कीमत 90 से 100 के बीच थी, जो अभी 150-170 रुपये के करीब है। पिछले महीने सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए खाद्य तेलों पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी में कमी की थी। उसके बाद देश भर में खाद्य तेलों के भाव में 5 से लेकर 10 प्रति लीटर तक की कमी आई है।
विज्ञापन

मैसर्ज गोयल ट्रेडिंग कंपनी के संचालक विकास गोयल ने बताया कि सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में घटौती कर जनता को राहत प्रदान की है। खाद्य तेलों की अभी पूरी तरह से नहीं कह सकते की कटौती हुई है। क्योंकि बीते तीन दिनों से त्योहारों के कारण मार्केट पूरी तरह से नहीं खुली है। इसलिए सोमवार को पता चल पाएगा की सरसों के तेल के कितने दाम घटे हैं।
मनप्रीत ने बताया कि बीते छह माह से लगातार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे थे। पेट्रोल के दाम 107 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। दिवाली पर सरकार ने 11 रुपये घटाकर 96 रुपये कर दिया है। इससे लोगों को थोड़ी ही सही लेकिन राहत मिली है। यह सरकार का सराहनीय कदम है। डीजल की कीमत भी कम होकर 87 रुपये रह गई है।
संदीप कुमार का कहना है कि तेल के बहुत ज्यादा दाम बढ़ गए थे। सरकार ने अब तक सबसे ज्यादा 10 रुपये प्रति लीटर कम किए है। जो जनता को कुछ राहत मिलेगी। सरकार भी अच्छा प्रयास कर रही है। अब खाद्य तेलों पर भी एक्साइज ड्यूटी कम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें