फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक लाख से ज्यादा बुजुर्ग ले रहे सम्मान भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से चलाई जा रही वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना का लाभ जिले के एक लाख से ज्यादा पात्र वृद्धजनों को मिल रहा है। यह जानकारी डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से संबंधित लाभार्थियों को हर माह 2500 रुपये की राशि बैंकों तथा डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है। डीसी ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना लागू की गई है। पूरे जिले में पिछड़ा वर्ग से 27 हजार 24, सामान्य वर्ग के 56,139 तथा अनुसूचित जाति के 17,957 लाभपात्र इस योजना का लाभ ले रहे हैं। कुल लाभार्थियों की संख्या 1,01,120 है। इसके अलावा 66,586 व्यक्ति अन्य पेंशनों का लाभ ले रहे हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि 8299 दिव्यांग, 4389 विधवा, लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 1736, छह बोने व्यक्ति पेंशन योजना के तहत 2500 रुपये प्रति माह राशि ले रहे हैं। जिले में 11849 निराश्रित बच्चों को 1600 रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है। 801 दिव्यांग, जो स्कूल नहीं जा सकते, को 1900 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें