फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जूडो और कुराश में भी मोहित ने लहराया परचम

Thu, 09 Apr 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
​जूडो ​खिलाड़ी मोहित मेडल के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। युवा खिलाड़ी मोहित ने जूडो और कुराश में अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। 18 वर्षीय मोहित जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है और हाल ही में 12वीं की परीक्षा दे चुका है।

मोहित ने वर्ष 2022 में खेल की शुरुआत की और कम समय में ही उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर लीं।

रोजाना छह घंटे अभ्यास : मोहित छोटूराम इंडोर स्टेडियम, अंबाला रोड पर रोजाना सुबह और शाम करीब छह घंटे तक अभ्यास करता है। वह कोच जोगेंद्र और संदीप के मार्गदर्शन में अपने खेल को लगातार निखार रहा है। मोहित का मानना है कि सफलता के लिए मोटिवेशन से अधिक अनुशासन जरूरी है। वह बिना किसी बहाने के नियमित अभ्यास करता है और हार-जीत की परवाह किए बिना केवल मेहनत पर ध्यान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का मिला पूरा साथ : मोहित के पिता राजेश कुमार एक दुकानदार हैं और परिवार ने हमेशा उसका पूरा साथ दिया है। उसकी बहन भी उसे लगातार प्रोत्साहित करती रहती है। मोहित का कहना है कि परिवार और कोच के सहयोग के बिना वह इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता।

उपलब्धियां
n
वर्ष 2025-26 में आयोजित अंडर-19 स्कूल गेम्स जूडो में स्वर्ण पदक जीता

n
जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप 2025-26 में भी स्वर्ण पदक जीता

n
सीनियर कुराश नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

n
वर्ष 2024-25 में अंडर-19 स्कूल गेम्स जूडो में उसने कांस्य पदक जीता

n
जूनियर कुराश नेशनल चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक।

n
इससे पहले वर्ष 2023-24 में कैडेट कुराश नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

n
जूनियर हरियाणा स्टेट जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें