फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विवादित बोल पर विधायक लीला राम ने सुरजेवाला को घेरा, कहा- हार से बौखलाए दे रहे अनाप-शनाप बयान

Fri, 05 Apr 2024 11:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल के भाजपा विधायक लीला राम ने सुरजेवाला को लेकर कहा कि अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठे हैं। एक बार पहले भी उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले वोटरों पर टिप्पणी की थी। वे एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला की ओर से हेमा मालिनी पर बोले गए विवादित बोल की वीडियो वायरल होने के बाद कैथल के भाजपा विधायक लीला राम ने सुरजेवाला को घेरा है। इस मामले में उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि रणदीप सुरजेवाला अपनी हार से बौखला गए हैं। इसलिए ही वे अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे कैथल की जनता से मिली हार के बाद उनकी बौखलाहट नजर आती है। वे अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठे हैं। एक बार पहले भी उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले वोटरों पर टिप्पणी की थी। वे एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती। वे जब दिल्ली से कुछ दिन बाद लौटकर आते हैं तो ऐसी भाषा बोलते हैं। लीलाराम ने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन उन्हें अपना आपा नहीं खोना चाहिए। महिला आयोग की ओर से नोटिस देने पर विधायक ने कहा कि आयोग की ओर से कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें