फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ढांडा ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
Minister of State Dhanda listened to the problems of the people - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने रविवार को राजेंद्रा सेठ कॉलोनी स्थित आवास पर आमजन की समस्याएं सुनीं। साथ ही अधिकारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने आमजन को सरकार के साथ जुड़कर जनसेवा करने का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार-आमजन का बेहतर समन्वय होने से हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित होगा। सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचार था कि समाज के अंतिम छोर पर अंतिम पंक्ति में मौजूद जरूरतमंद व्यक्ति का उत्थान होगा तो राष्ट्र और समाज प्रगति करेगा। इस दिशा में प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा वॉलेंटियर पोर्टल समर्पण शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से सरकार के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे सकता है। इस दिशा में सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ-साथ विभिन्न वर्गों से जुडे नागरिक खुद को जोड़ सकते हैं। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने आमजन की रखी गई मूलभूत सुविधाओं की मांग को तुरंत संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके निवारण के आदेश दिए। इस मौके पर सतबीर सरपंच सिनंद, बलिंद्र, धर्मराज, जगदीश, नरेंद्र प्रजापत, निर्मल व गुरमेल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें