फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद दूध, राशन और मेडिकल की दुकानें खुलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
(कैथल) सीवन। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि जिस प्रकार से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उससे हम सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही जिला कैथल को भी ग्रुप ए जिलों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला कैथल के बाजार अब शाम को 6 बजे बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें और दूरी बनाए रखें। धरने, प्रदर्शन, जनसभा, जलसे पर रोक लगा दी गई है। सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, होटल, रेस्टोरेंट, राशन की दुकानों, पेट्रोल पंप व सभी सरकारी व निजी कार्यालयों, बैंकों में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें दोनों टीके लगे हुए हैं।
रात के समय 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि शाम को 6 बजे के बाद केवल जरूरत के सामान की दुकान है जैसे केमिस्ट, सब्जी, दूध की दुकानें खुली रह सकती हैं। इसके अतिरिक्त अन्य दुकानें 6 बजे बंद की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें