कैथल। बीते शनिवार को तितरम पुलिस थाने के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
आठ जनवरी को तितरम थाने के बाहर कैथल निवासी हरीश और बालू निवासी कुलदीप के बीच संपत्ति को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच डंडे गंडासी के साथ गोली चली थी। इसमें दोनों पक्ष के व्यक्ति घायल हुए थे। इस बारे थाना तितरम में दो अभियोग पंजीकृत कराए गए थे।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी गांव खुराना निवासी प्रवीण उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे हथियारों की बरामदगी व अन्य पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इससे पूर्व पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।