फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहीदों के परिजनों से की मुलाकात

Thu, 31 Oct 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस विभाग के पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला पुलिस के कर्मचारियों ने शहीदों के परिजनों से घर पर जाकर मुलाकात की।
विज्ञापन


एसपी राजेश कालिया ने बताया कि 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी दिवस मनाया जाता है। जिसकी स्मृति तहत पुलिस विभाग की ओर से 31 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है। बुधवार को थाना शहर, चीका, पूंडरी व थाना ढांड पुलिस ने पांच शहीदों के घर पर जाकर परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन


कैथल जिला से सिपाही रामसिंह निवासी जाजनपुर वर्ष 1989 में, सिपाही कृपाल सिंह निवासी हरिगढ़ किंगन 1992 में, सिपाही गुलजार सिंह निवासी हाबड़ी 1992 में, नानक पुरी कालोनी खुराना रोड कैथल निवासी ईएचसी विजय कुमार 2020 में व एसपीओ दलबीर सिंह निवासी रजनी काॅलोनी कैथल वर्ष 2021 में देश के लिए कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। इस दौरान पुलिस ने परिजनों से बातचीत भी की। संवाद ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें