फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश

Thu, 05 Feb 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय, कलायत में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने योगासन और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता ने स्वयंसेविकाओं को सूर्य नमस्कार करवाते हुए नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः योगाभ्यास से हुई, जिसमें छात्राओं ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए योगासन किए। स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए इंदिरा कॉलोनी में रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने नारे लगाते हुए आमजन से सड़क के नियमों और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में हेलमेट पहनने, ओवरस्पीडिंग से बचने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने जैसे संदेश दिए गए। सायंकालीन सत्र में अशोक लीलैंड एंड ड्राइविंग लाइसेंस इंस्टीट्यूट, गढ़ी पाड़ला से आए विशेषज्ञ पुनीत धीमान ने छात्राओं को सड़क पर लगाए जाने वाले विभिन्न संकेतों और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें