फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांस्कृतिक व सामाजिक क्षेत्र के उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित

Thu, 05 Feb 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर पालिका की ओर से सामाजिक सहभागिता और शैक्षणिक प्रोत्साहन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए गोल्ड लाइफ स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा और वार्ड नंबर चार के पार्षद जॉनी राणा ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र देश और समाज का भविष्य हैं। यदि बचपन से ही उनमें जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक चेतना विकसित की जाए तो वे आगे चलकर सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन और विभिन्न जनहित योजनाओं की जानकारी दी तथा स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर चार के पार्षद जॉनी राणा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को जागरूक और जिम्मेदार बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी उतने ही आवश्यक हैं। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।

अंत में विद्यालय के निदेशक जितेंद्र सिंह और प्राचार्य शिव कुमार ने नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा व पार्षद जॉनी राणा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें