फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिन में पारा चढ़ा, फसलों के नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पिछले चार दिनों से लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी बढ़ने लगी है, वहीं सुबह व शाम के समय होने वाली ठंड लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इसके चलते जुकाम-खांसी के मरीज बढ़े हैं। वहीं समय से पहले गर्मी होने के चलते फसलों में भी नुकसान की आशंका बन गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया, जिसके चलते दिन ज्यादा गर्म रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिन तक मौसम साफ रहने के चलते दिन के समय में इसी प्रकार गर्मी रहेगी तथा सुबह व शाम के समय हल्की ठंड रहेगी। हर साल जिले में दिसंबर और जनवरी में अच्छी बरसात होती है, जिसके चलते फरवरी महीना ठंडा रहता है। इसके बाद मार्च में भी बरसात होने के चलते तापमान 30 डिग्री से अधिक नहीं जाता। लेकिन इस बार दिसंबर में बिल्कुल भी बरसात नहीं हुई, जबकि जनवरी महीने में भी नाममात्र ही बूंदाबांदी हुई है। जिसके चलते फरवरी महीने के पहले सप्ताह में ही पारा 23 डिग्री तक पहुंच गया है।
समय से पहले तापमान में हुई बढ़ोतरी को कृषि विशेषज्ञों ने फसलों के लिए नुकसानदायक बताया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि जो तापमान मार्च महीने में होना चाहिए था, वह फरवरी माह में होने लगा है। इस समय तापमान बढ़ते तथा दिन गर्म होने के चलते गेहूं और सरसों दोनों फसलों में नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि तापमान अधिक होने से फसलों की बढ़वार रुक जाएगी तथा बालियों में दाना अच्छे से नहीं बन पाएगा। जिसका असर उत्पादन पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस मौसम में किसान फसलों में सिंचाई करें, ताकि जमीन में नमी बनी रहे, ऐसा होने से नुकसान कम होगा।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि मौसम में गर्माहट फसलों के लिए नुकसानदायक है। एक दो दिन बाद यदि मौसम परिवर्तनशील हो सकता है। किसान गेहूं की फसलों में सुबह के समय हल्की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें